Sun. Mar 29th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड


प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद अल्मोड़ा के जिलाध्यक्ष श्री किशोर जोशी व महामंत्री श्री जगदीश भण्डारी जी द्वारा पूर्व में पत्र के माध्यम से सूचित किया गया है कि दिनांक 16 व 17 को ऑल इण्डिया प्राथमिक शिक्षक फैडरेशन के आह्वान पर पुरानी पेंशन बहाली हेतु रथ यात्रा जनपद अल्मोड़ा में गतिमान रहेगी। इस यात्रा को उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन अल्मोड़ा का पूर्ण समर्थन है।इस संदर्भ में सभी घटक संगठनों के सम्मानित पदाधिकारियों व सदस्यों का आह्वान है कि उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति प्रदान करें।आप स्वयं अवगत होते हुए अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम में आने हेतु प्रेरित करें ।हमारे संयुक्त प्रयासों से एक दिन सफलता अवश्य प्राप्त होगी और सरकार को पुरानी पेंशन बहाल करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। आओ संगठन की आवाज बनें तथा अपनी आवाज को बुलंद करने का संकल्प लें। रथ यात्रा को सुचारू और सफल बनाने के लिए शिक्षकों को दायित्व दिए गए है, उनमें डॉ मनोज कुमार जोशी अध्यक्ष,महेंद्र गुसाईं वरिष्ठ उपाध्यक्ष,महेश आर्य उपाध्यक्ष,धीरेन्द्र कुमार पाठक सचिव,ललित मोहन भट्ट संयुक्त मंत्री,पुष्कर सिंह भैसोड़ा संगठन मंत्री,शशि पांडेय कोषाध्यक्ष,गणेश भंडारी संप्रेक्षक,
संरक्षक मंडल सदस्य जनपद अल्मोड़ा
श्री श्याम सिंह रावत,श्री पी एस बोरा,श्री एम पी कोठारी,श्री जीवन चन्द्र तिवारी,श्री रमेश पांडेय,श्री राम सिंह गैड़ा,श्री सी एस नैनवाल,
अमरनाथ सिंह नेगी आदि।