जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को मा0 न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों में सम्बन्धित वारंटी अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिये गये है।

पुलिस कार्यवाही
जिस पर सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सोमेश्वर कश्मीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मा0न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट फौ0वाद संख्या- 1063/2019, एफआईआर न0- 03/2019, धारा- 120 (बी) भादवि से सम्बन्धित वारंटी अभियुक्त मनोज बिष्ट पुत्र खड़क सिंह बिष्ट निवासी रतनपुरम कॉलोनी बिठोरिया, मुखानी, हल्द्वानी, जनपद नैनीताल काफी लम्बे से फरार चल रहा था।
गिरफ्तार
उक्त वारंटी अभियुक्त को ठोस सुरागरसी-पतारसी करते हुए दिनांक- 25.02.2024 की रात्रि में हल्द्वानी से गिरफ्तार किया गया। जिसे आज न्यायालय अल्मोड़ा में पेश किया जा रहा है।
पुलिस टीम रहीं शामिल
1- अपर उ0नि0 प्रेम सिंह खोलिया
2- हे0कानि0 त्रिलोक सिंह
3- कानि0 वेद प्रकाश