Tue. Oct 14th, 2025
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विवि के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि छात्र-छात्राओं से पढ़ाई के साथ साथ समाजोन्मुखी शोध कार्य करने पर विशेष ध्यान देना चाहिए। कहा कि वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए अनुशासन को बहुत जरूरी है। उन्होंने बीएससी एवं एमएससी के छात्र-छात्राओं से विश्व में विज्ञान के क्षेत्र में हो रहे शोधों का अवलोकन करने और उस क्षेत्र में शोध पत्र प्रकाशित करने की भी अपील की। 
बुधवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर सोबन सिंह जीना विवि एवं यूकास्ट की ओर से बाॅटनी विभाग के सभागार में आयोजित युवा विज्ञान विमर्श कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए कुलपति प्रो सतपाल बिष्ट ने कहा कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस प्रसिद्ध वैज्ञानिक डा सीवी रमन की याद में मनाया जाता है। उन्होंने भावी पीढ़ी से एकाग्रचित होकर लक्ष्य उन्मुख होकर प्रयास करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज के दौर में जैव विविधता की रक्षा में सामाजिक सहभागिता बहुत जरूरी है। उन्होंने विज्ञान के क्षेत्र में अनुसंधान पर विशेष ध्यान लगाने को कहा। उन्होंने कहा कि शिक्षा में कौशल विकास, नवाचार एवं समाज उपयोगी कार्य करने पर बल भी दिया। उन्होंने देश के प्रमुख वैज्ञानिकों की जीवनी और विज्ञान के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए कार्य को आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में विज्ञान दिवस कार्यक्रम में अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगीं। इसमें  अव्वल रहने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। इस मौके पर बाॅटनी के विभागाध्यक्ष डाॅ धनी राम आर्य, डाॅ बलवंत आर्य,अध्यक्ष छात्र संघ राहुल सिंह धामी, जयप्रकाश पांडे, मनोज बिष्ट, मोहित बिष्ट, कंचन  बिष्ट, लोकेश लोहनी, रिया, संतोष धामी, कविता, निशा गड़िया, सीता कन्याल, संगीता गड़िया, संजना राठौर, पूजा जोशी, भावनी पांडे, तनुजा पोखरिया, किरण विश्वकर्मा, दीक्षा साह, आरती मनराल, भावना फर्सवान, योगिता कैड़ा, दीपिका मिश्रा, किरण बिष्ट, आदि समस्त लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन टाइगर ग्रुप छात्र संगठन के संस्थापक आशीष जोशी ने किया।