Tue. Oct 14th, 2025
Spread the love

कई हैं रडार पर… अब तक 89 उपद्रवियों की हुई गिरफ्तारी

पुलिस कार्यवाही में कुल 89 उपद्रवियों की गिरफ्तारी की गयी है।


जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: 08 फरवरी 2024 को बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान हुई हिंसा के मामले में उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है। इसमें पथराव, आगजनी व गोलीबारी जैसी घटनाओं को लेकर थाना बनभूलपुरा में तीन अभियोग दर्ज हैं। इधर इस दंगे में शामिल 05 महिला उपद्रवी भी गिरफ्तार कर ली गई हैं। मामले में अब तक 89 उपद्रवी गिरफ्तार हो चुके हैं।

दंगे में शामिल 05 महिला उपद्रवी भी गिरफ्तार

उक्त हिंसक घटना में संलिप्त महिलाओं को चिन्हित करने के बाद अब पुलिस टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।   
👉शहनाज पत्नी स्व० जमील अहमद उम्र-45 वर्ष निवासी बनभूलपुरा देखरेख चौकी से तीसरी बन्द गली मलिक का बीचा थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल।

👉सोनी पत्नी नाजिम मिकरानी उम्र 33 वर्ष निवासी मलिक का बगीचा थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल।

👉शमशीर पुत्री स्व० ज़मील अहमद उम्र-25 वर्ष निवासी तीसरी बन्द गली मलिक का बीचा थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल।

👉सलमा पत्नी नफीस अहमद उम्र- 50 वर्ष निवासी बनभूलपुरा देखरेख चौकी के पास मलिक का बगीचा थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल।

👉रेशमा पत्नी मौ० यामीन निवासी इन्द्रानगर मौहम्मदी मस्जिद के सामने थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल, उम्र-45 वर्ष।

अब तक पुलिस कार्यवाही में कुल 89 उपद्रवी गिरफ्तार हो चुके हैं।
हिंसक घटना में संलिप्त उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिये  प्रहलाद नारायण मीणा, एस0एस0पी0 नैनीताल के निर्देशन में  प्रकाश चन्द्र एसपी सिटी हल्द्वानी, हरबन्स सिंह एसपी सिटी नैनीताल के पर्यवेक्षण में विभिन्न टीमों का गठन किया गया है। पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थलों के आसपास के CCTV के अवलोकन एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटनास्थलों के आसपास स्थित घरों में दबिश दी गयी और उपरोक्त मुकदमों में पूर्व में 84 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार व कारतूस बरामद किये गये।