Wed. Feb 4th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा

अल्मोड़ा 3 मार्च आज यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संगठन अल्मोड़ा ने
बताया है कि 5 मार्च को अल्मोड़ा जनपद के राज्य आंदोलनकारी गांधी पार्क अल्मोड़ा में एक दिवसीय धरना देंगे इस अवसर पर उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों को राज्य में उचित सम्मान न दिये जाने, राज्य आंदोलनकारियों द्वारा समय-समय पर भेजे गये ज्ञापनों पर सरकार द्वारा कोई कार्यवाही न किये जाने शासन/प्रशासन स्तर पर उनकी निरंतर हो रही उपेक्षा को देखते हुए आंदोलनात्मक रणनीति बनाने पर विचार किया जायेगा। राज्य आंदोलनकारी ब्रह्मानंद डालाकोटी, जिलापंचायत सदस्य शिवराज बनौला ने जनपद के सभी राज्य आंदोलनकारियों से 5मार्च को 11बजे गांधी पार्क अल्मोड़ा पहुचने की अपील की है।