Wed. Mar 4th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

जिला व्यापार मंडल की नगर इकाई अल्मोड़ा के त्रिवार्षिक चुनाव के निष्पक्ष और शांति पूर्ण संपन्न होने पर   मुख्य चुनाव अधिकारी दीप सिंह डांगी द्वारा चुनाव में भाग लेने वाले सभी  प्रत्याशियों , व्यापारियों, चुनाव संचालन समिति के सदस्यों , आम जनमानस और मीडिया कर्मियों पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया और कहा की सभी ने मिलकर नगर व्यापार मंडल के चुनाव मे अपनी अहम भूमिका निभाई जिसके फलस्वरूप  नई नगर कार्यकारिणी गठित हुई जो व्यापारियों और व्यापारी हितो के कार्य करेगी उन्होंने नव नियुक्त व्यापार मंडल को बधाई प्रेषित की और उनके उज्ज्वल के लिए शुभकामनाएं दी।