जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
अल्मोड़ा-आज भाजपा नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू ने जाखनदेवी में चल रहे सड़क सुधारीकरण के कार्य का जायजा लिया। उन्होंने सड़क पर आम जनता तथा दुकानदारों से अपील भी की कि बहुत जल्द सड़क सुधारीकरण का कार्य पूरा हो जाएगा इसलिए सभी धैर्य बनाए रखें और सड़क पर सावधानी से आवागमन करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के साथ ही स्थानीय प्रशासन भी लगातार सड़क सुधारीकरण के लिए प्रयासरत हैं। पूर्व विधायक कैलाश शर्मा भी लगातार अधिकारियों के सम्पर्क में हैं और उनकी ये कोशिश है कि शीघ्र अति शीघ्र सड़क सुधारीकरण का काम हो जाए जिससे जनता और व्यापारियों को राहत मिले।इसके साथ ही भाजपा नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू ने कहा कि अखबारों के माध्यम से ज्ञात होने पर कि सड़क जाम मामले पर व्यापारियों पर मुकदमे दर्ज हैं से व्यापारी भयग्रस्त हैं। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की कोई ग़लती नहीं है।व्यापारी तो दो महीने से स्वयं सड़क की बदहाली के कारण खुद बेरोजगार बैठे हैं। उन्होंने प्रशासन से निवेदन किया कि व्यापारियों को इस मामले से दूर रखा जाए।
