जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
अल्मोड़ा बसौली में संपन्न वन पंचायत संगठन की बैठक में वन पंचायत संगठन ताकुला का पुनर्गठन किया गया | सर्वसम्मति से सुंदर सिंह पिलख्वाल को अध्यक्ष, सरस्वती भंडारी उपाध्यक्ष, पूरन सिंह बिष्ट सचिव तथा दुर्गा लोहनी को उप सचिव बनाया गया, जबकि बहादुर सिंह मेहता को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई | इसके अलावा 7 सदस्यीय संरक्षक मंडल में बालम सिंह सुयाल, ईश्वर जोशी, चंदन सिंह बिष्ट, प्रताप सिंह नेगी, दिनेश लोहनी, दीवान सिंह भोज तथा डूंगर सिंह भाकुनी को शामिल किया गया|
इस अवसर पर हुई गोष्ठी में सरपंचों ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि वन पंचायतों के विकास में शासन प्रशासन का वांछित सहयोग नहीं मिल पा रहा है | झिझाड़ व इसलना खाड़ी में चुनाव संपन्न होने के एक साल बाद भी वन पंचायत को कार्यवाही रजिस्टर व पासबुक सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए हैं | वन पंचायत को नियमित बजट देने, अग्नि सुरक्षा हेतु आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने, वन पंचायत सदस्यों को मानदेय देने, उनका बीमा कराए जाने तथा वन पंचायतों को वन विभाग के अनावश्यक हस्तक्षेप से मुक्त करने की मांग की गयी |
संगठन ने विनसर अभयारण्य विभाग पर शासनादेश के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए तेंदुए द्वारा मवेशी क्षति किये जाने पर चिकित्सा प्रमाण पत्र की बाध्यता तत्काल समाप्त करने
की मांग की गई |
बैठक को सरपंच दिनेश पिलख्वाल, महेन्द्र सिंह बिष्ट, देवेन्द्र बिष्ट, जगदीश सिंह, आशा गोस्वामी, पूरन सिंह, इन्द्रा देवी, योगेश साह, जया कांडपाल, दीप्ति भोजक ने संबोधित किया।
