जनतानामा न्यूज भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
अल्मोड़ा। लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी चुनावी मूड में उतर चुकी है, प्रदेश संगठन की ओर से प्रदेश के पांचो लोकसभा सीट के लिए चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारियां सौंप दी गई है। पूर्व दर्जा राज्यमंत्री व पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल ने बताया कि अल्मोड़ा लोकसभा सीट के लिए भी चुनाव प्रबंधन समितियां गठित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि अल्मोड़ा जिले के 100 से अधिक निष्ठावान कार्यकर्ताओं को इस सूची में शामिल किया गया है। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार चुनाव लड़ने से बच रहे हैं। उन्होंने भाजपा के केंद्रीय संगठन पदाधिकारियों का अल्मोड़ा लोकसभा सीट से चौथी बार अजय टम्टा को टिकट देने पर आभार भी जताया। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अजय टम्टा लोकसभा में 5 लाख से अधिक वोटों से जीत दर्ज करेंगे।
पिलख्वाल ने बताया कि अल्मोड़ा लोकसभा प्रभारी सुरेश भट्ट की सहमति से सीट के सह प्रभारी दीपक मेहरा,संयोजक शिव सिंह बिष्ट, सह संयोजक वीरेंद्र वल्दिया, मुख्य चुनाव अभिकर्ता, यात्रा, प्रवास व प्रोटोकॉल गोविंद सिंह पिलख्वाल, चुनाव कार्यालय प्रभारी कैलाश गुरुरानी , मीडिया प्रबंधन राजेंद्र बिष्ट, लेखा जोखा प्रो प्रवीण बिष्ट, घोषणा पत्र समिति के प्रभारी केदार जोशी, आरोप पत्र समिति प्रो जगत सिंह बिष्ट दी गई है। बताया कि अल्मोड़ा सीट के लिए सौ से अधिक पदाधिकारी को प्रबंधन समिति में जिम्मेदारियां सौंपी गई है।
