Thu. Mar 12th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

देवेन्द्र पींचा एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में जनपद के सीओ/थाना प्रभारियों द्वारा होली पर्व के दृष्टिगत जनप्रतिनिधियों, सीएलजी सदस्यों,गणमान्य व्यक्तियों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है।
     आज दिनांक 19.03.2024 थानाध्यक्ष लमगडा दिनेश नाथ मंहत द्वारा आगामी होली त्यौहार के दृष्टिगत सीएलजी सदस्यों,ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्यों तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ मीटिंग की गई।
       जिसमें सभी को अवगत कराया गया कि होली के त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं, शराब पीकर वाहन न चलाएं तथा होली के त्यौहार के दौरान माहौल खराब करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
   मीटिंग में उपस्थित लोगों द्वारा पुलिस को होली के त्यौहार में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया।