Wed. Feb 4th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

जनतानामा न्यूज़ :- नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के समर्थन में जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज उनके नामांकन में शामिल होंगे तो वहीं कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी भी नामांकन के दौरान भीड़ के रूप में अपनी शक्ति का एहसास कराएंगे।


मोदी सरकार का नारा है अबकी बार 400 पर लेकिन नैनीताल/ ऊधम सिंह नगर लोकसभा सीट पर कांग्रेस किन मुद्दों को लेकर चुनाव लड़ेगी। यह देखना होगा लेकिन अजय भट्ट का कई इलाकों मे विरोध शुरू हो गया है। 2019 में लोकसभा चुनाव जीतने के बाद अजय भट्ट ऊधम सिंह नगर/ नैनीताल के कई इलाकों मे झांकने तक नहीं गए जिसके चलते महिलाएं कई बार आंदोलन प्रदर्शन कर चुकी है और महिलाएं यह तक कह चुकी है कि जब अजय भट्ट चुनाव में वोट मांगने आएंगे तो उन्हें किन-किन दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा यह आने वाला वक्त बताएगा।

वहीं कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी चुनावी मैदान में किन मुद्दों को लेकर अपनी चुनावी कैंपेंन चलाएंगे यह देखने वाली बात होगी” लेकिन अजय भट्ट जब डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान के लिए जाएंगे तो उनका विरोध होना तय बताया जा रहा है।