दशवर्ष सहस्त्रं तु निराहारो दशाननः ।
पूर्ण वर्षसहस्त्रे तु शिरश्चाग्नौ जुहाव सः ।।
एवं वर्ष सहस्त्राणी नव तस्याति चक्रभुः ।
शिरांसि नवचाप्यस्य प्रविष्टानि हुताशनम् ।।
अथ वर्ष सहस्त्रे तु दशमे दशमं शिरः ।
छेत्तु कामे दशग्रीवे प्राप्तस्तत्र पितामहः ।।
आचार्य मुकेश जोशी (शास्त्री) के अनुसार आप का आज का राशिफल

जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
Aaj Ka Panchang (April 16, 2024) – चैत्र शुक्ल पक्ष अष्टमी, पिंगल संवत्सर विक्रम संवत 2081, शक संवत क्रोधी 1946, चैत्र |आज है दुर्गाष्टमी व्रत and अशोक अष्टमी|
आज अष्टमी तिथि 01:24 PM तक उपरांत नवमी | नक्षत्र पुष्य 05:16 AM तक उपरांत आश्लेषा | धृति योग 11:16 PM तक, उसके बाद शूल योग | करण बव 01:24 PM तक, बाद बालव 02:15 AM तक, बाद कौलव | आज राहु काल का समय 03:35 PM – 05:09 PM है | आज चन्द्रमा कर्क राशि पर संचार करेगा।
जानिए 12 राशियों के एक दिन कैसा रहेगा आपका आज।
मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वाले आज का दिन आपके लिए अच्छा साबित होने वाला है। आज किसी खास से झगड़ा होने से घर में मनमुटाव का माहौल रहेगा। बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। सेहत पर ध्यान दें। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। बिजनेस में पार्टनर की वजह से लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ घूमने जाएंगे।
वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों के लिए आज का दिन शत्रु घातक रहेगे। परिवार के साथ प्रेम बढ़ेगा। धार्मिक यात्रा करेंगे।विदेश यात्रा के योग है। निवेश से लाभ मिलेगा। नौकरी में मेहनत करें। कोई पुरस्कार और सम्मान मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ बहस से बचें। सेहत का ख्याल रखें।
मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज अपने काम से काम रखें। आज कुछ नए काम करेंगे। नौकरी में लाभ मिलेगा। बिजनेस में सामान्य स्थिति बनी रहेगी। समाज में सम्मान मिलेगा। परिवार के साथ घूमेंगे-फिरेंगे व मस्ती करेंगे। सेहत बढ़िया रहेगा। बस खान पान पर ध्यान दें। प्रेम संबंधों मे बात बनते-बनते बिगड़ेगी। राजनीतिक लाभ मिलेगा।
कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले जातक आज के लिए दिन फलदायी है। परिवार मे सुख-शांति व समृद्धि बनी रहेगी।माता-पिता की सेवा करें। सफलता के मार्ग खुलेंगे। नौकरी में सफलता मिलेगी। आज अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आज पढने वाले बच्चों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। दोस्तों से मुलाकात करेंग और मस्ती करेंगे।
सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले सेहत से परेशान रहेंगे।नींद व खानपान की समस्या से परेशान रहेंगे। आध्यात्म की तरफ झुकाव रहेगा। जीवनसाथी की भावनाओं का ख्याल रखेंगे। घर में खुशनूमा माहोल रहेगा। पड़ोसी से संबंध बेहतर होंगे। किसी पार्टी या शादी में जाना होगा। अविवाहितों के विवाह होंगे।बिजनेस का विदेशों में विस्तार करेंगे और निवेश से लाभ मिलेगा।
कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वालों के लिए गुस्सा व क्रोध से मन भरा रहेगा। नौकरी में कार्यस्थल पर काम बिगड़ सकता है। सब आपके विरोध में होंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाएंगे। जहां परिवार भी साथ होगा। बिजनेस में लाभप्रद स्थिति मेहनत से बनेगी।आज अपने दोस्त को पैसे से मदद देंगे। मन में अध्यात्मिक विचार से अभिभूत रहेंगे
तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज नौकरी में सबकुछ आपके मन मुताबिक होगा। प्रमोशन होने से काम को लेकर उत्साहित रहेंगे। व्यवसाय में लाभ मिलेगा। साहित्य व कला में नाम व सम्मान मिलेगा। प्रेम सच्चे साथी तलाश पूरी होगी। वैवाहिक संबंध बनेंगे। आज धर्म कर्म करें और दान दें। ससुराल और परिवार से लाभ मिलेगा।
वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले जातक को दोस्तों के साथ मस्ती करेंगे। क्रिएटीविटी में मन लगेगा। नौकरी में लोग आपके काम की सराहना करेंगे। बिजनेस में लाभ मिलेगा। परिवार के साथ किसी उत्सव में शामिल होंगे ।इससे जीवन समृद्ध होगा। पढ़ाई करने वाले लोगों के लिए दिन बढ़िया रहेगा।
धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले के लिए आज बढ़िया रहेगा। आज धार्मिक काम में व्यस्त रहेंगे। इसमें धन भी व्यय होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। खासकर परिवार के साथ बोलते वक्त ध्यान दें। नौकरी में मेहनत ज्यादा व लाभ कम मिलेगा।सेहत पर ध्यान दें। वैवाहिक जीवन में साथी के साथ अनबन होगी। आज अपने निजी संबंधों पर ध्यान दें।
मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले आपके लिए पूरी तरह से लाभप्रद है। घर में मांगलिक काम होने से समृद्धि बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ निकटता बढ़ेगी। नौकरी में सफलता मिलेगी। साथ ही नई नौकरी अच्छे पैकेज के साथ मिलेगी। बिजनेस में लाभ होगा। पति-पत्नी के बीच मनमुटाव होगा। भाई-बहन दुख में साथ देंगे।
कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज के दिन परिवार के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते है। साथ ही मनोरंजन में दिन व्यतीत करेंगे। समाज मे सम्मान बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में आकर्षण बढ़ेगा। धार्मिक कार्य में दान-पुण्य करेंगे।बिजनेस व नौकरी में लाभप्रद स्थिति है ।आज कल्पवास में जाने का मन बनायेंगे।
मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज का दिन शांतिप्रिय रहेगा। आप सेहत से परेशान रहेंगे। माता-पिता की सेहत भी परेशान करने वाली है। परिवार के साथ अनबन होगी। बिजनेस में सामान्य स्थिति है। नौकरी में खुद को साबित करने के लिए मेहनत करनी होगी। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग करेंगे। निजी संबंधों पर ध्यान दें।
आचार्य:-मुकेश जोशी (शास्त्री)
फोंन नम्बर:-9410918164