Thu. Apr 30th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

आज नेहरू युवा केंद्र अल्मोड़ा के जिला युवा अधिकारी श्री दिवाकर भाटी जी के तत्वाधान में पुरे भारतवर्ष में चल रहे कार्यक्रम मेरी माटी मेरा देश के अंतर्गत अल्मोड़ा के नंदादेवी प्रागण में स्वछता कार्यक्रम तथा घर – घर जाकर कलश यात्रा निकाली गयी।
कार्यक्रम नगरपालिका अध्यक्ष श्री प्रकाश जोशी द्वारा संचालित किया गया।
कार्यक्रम में अमृत कलश में मिट्टी एवं चावल को एकत्रित किया गया व कलश यात्रा निकाली गयी। इस अभियान के अंतर्गत अमृत कलश में मिट्टी को वीरों को नमन किया गया।
जिला युवा अधिकारी दिवाकर भाटी जी ने बताया की मिट्टी था चावल को एकत्रित कर अमृत वाटिका का निर्माण किया जायेगा।
इस अभियान में नेहरू युवा केंद्र के वालिंटियर भी उपस्थित रहे।