Tue. Oct 14th, 2025
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से दुखद खबर सामने आई है। पिथौरागढ़-एंचोली क्षेत्र में अंडोली के पास सोमवार सुबह बोलेरो ((यूके 05 टीए- 2683 ) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।


खाई में गिरा वाहन

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस के अनुसार पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय के चमाली रोड में सोमवार तड़के एक जीप अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। बोलेरो में कुल आठ बाराती सवार थे। इस हादसे में चार लोगों की मृत्यु हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायलों के नाम

चमाली निवासी 49 वर्षीय जगदीश, 19 वर्षीय हिमांशु, 18 वर्षीय प्रियांशु और 42 वर्षीय राजेंद्र हैं।

मृतकों के नाम

पवन कुमार (37) पुत्र जगत राम निवासी डूंगरी रावल पिथौरागढ़ 2- अंगद कुमार (30) पुत्र जगत राम निवासी डूंगरी रावल पिथौरागढ़ 3- कैलाश राम (42) पुत्र शोबन राम निवासी डूंगरी रावल पिथौरागढ़ 4- अजय कुमार (31) पुत्र होशियार राम निवासी डूंगरी रावल पिथौरागढ़ है। बताया है कि सभी लोग शादी-बरात में छोलिया नृत्य करते थे। पिथौरागढ़ से शादी के बाद घर को वापस जा रहे थे।

You missed