Tue. Mar 10th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड़

अल्मोड़ा- द्वाराहाट से कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट द्वारा प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री,  और भाजपा कार्यकर्ताओं, सरकारी कर्मचारियों के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर अल्मोड़ा भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष लीला बोरा के नेतृत्व में चौघानपाटा में द्वाराहाट के विधायक मदन बिष्ट  का पुतला दहन किया गया। भाजपा अध्यक्षा ने कहाँ की जनप्रतिनिधियों को सरकारी विभाग के कर्मचारियों से शालीनता से पेस आना चाहिए, किसी भी जनप्रतिनिधि को सकरी विभागों के साथ ठीक से व्यहार करना चाहिए,उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हें जनता के कार्यो के लिए चुना है ना कि गुंडागर्दी करने के लिए, इस कार्यक्रम में महिला मोर्चा जिला प्रभारी कैलाश गुरुरानी, जिला उपाध्यक्ष बीना नयाल, प्रदेश उपाध्यक्ष किरन पंत, जिला कार्यकारणी सदस्य लता पांडे, जिला महामंत्री रेखा आर्या, उपाध्यक्ष तारा जीना, मंत्री नीमा आर्या, चंद्रा जोशी मंत्री, कमला भट्ट, जिले में कार्यकारिणी सदस्य नेहा जोशी, सहमीडिया प्रभारी शहनाज अंसारी, आईटी भावना पांडे, नगर अध्यक्ष दीप्ति पवार, महामंत्री प्रियंका बिष्ट आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।