Mon. Mar 23rd, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा नगर में पिछले दो दिन से पानी की समस्या को लेकर भारतीय जनता पार्टी की एक शिष्ट मंडल ने आज अधिशाषी अभियंता जल संस्थान से मुलाकात की और नगर के मोहल्लों में पानी के असामान्य वितरण पर  नाराजगी व्यक्त की इस पर अधिशासी अभियंता अरुण कुमार सोनी ने बताया की विगत दिनों हुई बरसात व विद्युत खराबी के कारण पानी के वितरण में परेशानी हुई है इसे जल्द ही ठीक कर लिया जाएगा और आज से ही सभी मोहल्ले में नियमित रूप से पानी की सप्लाई दे दी जाएगी इस अवसर पर इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू ने कहा कि विभाग को गंभीरता के साथ पानी की समस्या से निपटना होगा ताकि आम जनता को परेशानी का सामना न करना पड़े भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी ने कहा कि एनटीडी स्थित हेलट जलाशय को एडम्स टैंक से जोड़ा जाए जिससे आने वाले समय में आपातकाल में पानी की समस्या से कुछ हद तक निजात मिल सके इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी नगर महामंत्री अर्जुन बिष्ट नगर  कोषाध्यक्ष दिनेश मठपाल सलमान अंसारी मुकुल कुमार अतुल पांडे व श्याम पांडे आदि उपस्थित थे।