Mon. Mar 23rd, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

समस्त पर्यटकों,आमजनमानस एवं वाहन चालक जो शहर नैनीताल, भीमताल,भवाली एवं मुक्तेश्वर इत्यादि स्थानों को जा रहे है उनके वाहनों हेतु-



बरेली रोड से नैनीताल / भीमताल की ओर जाने वाले वाहन तीनपानी तिराहे से डायवर्ट होकर गोला बाईपास होते हुए नारीमन तिराहे से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

रामपुर रोड से नैनीताल / भीमताल की ओर जाने वाले वाहन शीतल होटल तिराहे से डायवर्ट होकर तीनापानी तिराहे से गोला बाईपास होते हुए नारीमन तिराहे से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

कालाढुंगी रोड से नैनीताल / भीमाताल की ओर जाने वाले वाहन ऊँचापुल/लालडॉट तिराहे से डायवर्ट होकर हाईडिल गेट, कॉलटैक्स तिराहा होते हुए नारीमन तिराहे से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

👉वीकेंड के दौरान शनिवार व रविवार को यात्रा रूट में भारी वाहनों को प्रवेश प्रातः 10:00 बजे से रात्रि 22:00 बजे तक पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।

अतः समस्त पर्यटकों/आम जनमानस एवं वाहन चालकों से अनुरोध है कि वे शहर हल्द्वानी के वीकेण्ड का रूट प्लान का पालन कर नैनीताल/भीमाताल रोड में प्रवेश करें।

नोट-यात्रा रूट में वाहनों का अत्यधिक दबाव होने पर बरेली रोड, रामपुर रोड व कालादुगी आने वाले पर्यटक वाहनों को गोलापार स्टेडियम में पार्क किया जायेगा, वहाँ से सटल सेवा के माध्यम से नैनीताल में प्रवेश करेंगे।