जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा द्वारा डॉक्टर नवीन भट्ट के संरक्षण में नियमित रूप से नि:शुल्क योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है


जिसमे योग प्रशिक्षक ललित सिंह खोलिया ने आज योग शिविर के नौवें दिन सरस्वती शिशु मन्दिर खोल्टा अल्मोड़ा स्कूल में योग का अभ्यास कराया तथा इनके लाभ व सावधानियां के बारे में बताया योग शिविर में विद्यार्थी बढ़ चढ़कर भाग ले रहे हैं तथा स्कूल के प्राचार्य ने वर्तमान समय में योग की भूमिका पर अपने विचार रखते हुए छात्र-छात्राओं को योग की प्रति जागरूक किया साथ ही स्कूल के शिक्षक व कर्मचारी भी कार्यक्रम की प्रशंसा कर रहे हैं व योग योग के प्रति लोगो को जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं। योग प्रशिक्षक ललित सिंह खोलिया ने बताया डॉ नवीन भट्ट जी के संरक्षण में चल रहे। आओ हम सब योग करें अभियान के तहत 21 मई से 21 जून तक देश के अलग-अलग स्थानों में निशुल्क योग शिविरों का संचालन किया जा रहा है।