Sat. Mar 28th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

        दिनॉक- 05.06.2024 को वादी  बयान वादी मयंक गुप्ता पुत्र अरविंद कुमार निवासी कारखाना बाजार महिला अस्पताल के सामने थाना हल्द्वानी ने थाने आकर तहरीर दी कि दिनांक 05.06.24 को हैप्पी होम होटल के पास से उसकी स्कूटी किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई है।


          
उक्त सम्बन्ध में दिनॉक- 11.06.24 को मु0अ0सं0- 231/24 धारा-379 पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उ0नि0 दिनेश चंद्र जोशी  द्वारा की जा रही थी। मंगलपड़ाव पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर तीनपानी बायपास की तरफ से आ रही स्कूटी को रोककर  चैक किया तो स्कूटी का नंबर जो कि  lUK04K6478 चोरी की गयी पूछताछ पर अपना नाम जुबैर पुत्र श्री मोबिन उम्र-29 वर्ष निवासी- नूरी मस्जिद के पार नाले पर इन्द्रानगर बनभूलपुरा  बताया।
      बताया कि स्मैक और नशीले इंजेक्शन का नशा करता हूॅ नशे की पूर्ति के लिए रूपये न होने के कारण चोरी करने लगा। दिनांक 05.06.24 को होटल हैप्पी होम के पास से उक्त स्कूटी चुराई थी। अब पुलिस की गिरफ्त में आ गया।
     अपराधिक इतिहास अभियुक्त के विरुद्ध थाना बनभूलपुरा एवम थाना हल्द्वानी में  कुल 18 मुकदमे विभिन्न धाराओं में पंजीकृत है।

गिरफ्तारी-
1- उ0नि0 दिनेश जोशी चौकी प्रभारी मंगल पड़ाव
2- हे0का0 इसरार नवी
2-का0 संतोष बिष्ट
3-का0 भूपाल सिंह