जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
बिनसर के जंगल मे हुई वनाग्नि के कारण हुई मौत की पूरी जिम्मेदारी सरकार सहित वन सचिव,वन मंत्री,डी0फ0ओ0 की जिम्मेदारी है,सरकार ने जिस तरह सम्बंधित डी0एफ0ओ0 को निलंबित किया है उसी तरह इस घोर लापरवाही के लिए वन सचिव पर भी कारवाई हो, साथ ही वन मंत्री पद से त्याग पत्र दे।
पिछले कुछ सालों से बड़े पैमाने पर जंगलों में आग लगना आम हो गया है,बिनसर वनाग्नि में आग बुझाने के लिए आवश्यक ट्रेनिंग,आवश्कय ईक्यूपमैट के बिना भेजे गए छोटे कर्मचारियों को अफ़सरो व सरकार की घोर लापरवाही के कारण अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है,सरकार को हर साल वनाग्नि से बचाव के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग व इक्पमेन्ट कर्मचारियों को देने की आवश्कता है,दुर्भाग्य है बिनसर में हुई वनाग्नि की घटना से पूर्व भी एक बड़ी घटना सोमेश्वर में घट चुकी है जिसमे भी लोगो ने अपनी जान गवाई है,विभाग व सरकार ने इन घटनाओं से कोई सबक नही सीखा।
सरकार के रवैये से समझ जाना चाहिए कि उसकी नज़र में आम आदमी की जान की कोई कीमत नही है
उन्होंने मुख्यमंत्री मृतकों के परिवार को 10 लाख नही बल्कि 50 लाख का मुवाबजा देने की घोषणा की माँग की ।
