Sat. Mar 28th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

आज दिनांक 16/07/2024 को एस.एस.जे. कैंपस अल्मोड़ा में हरेला त्योहार के उपलक्ष्य पर 24 यू.के. बालिका वाहिनी की एसोसिएट.एन.सी.सी. ऑफिसर (ले.)डॉ ममता पंत के निर्देशन में भारत सरकार द्वारा चलाई गई मुहीम एक पेड़ मां के नाम के तहत वृक्षारोपण किया गया जिसमें आंवला , हरड़ , माल्टा , जिरेनियम व बेलपत्र के पौधों का रोपण किया गया ।एसोसिएट. एनसीसी ऑफिसर (ले.)डॉ ममता पंत द्वारा कैडेट्स को सरकार द्वारा चलाए गए कार्यक्रम *एक पेड़ मां के नाम* के बारे में बताया कि किस प्रकार हम इन वृक्षों का रोपण करके अपने पर्यावरण को स्वच्छ एवं समृद्ध बना सकते हैं । साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि हमें इसकी शुरुआत अपने आसपास अपने स्कूल, कॉलेज से ही करनी होगी। इसके साथ ही बच्चों को इसके प्रति जागरूक किया गया और कहा गया कि हम किसी भी कार्य की शुरुआत खुद से, खुद के परिवेश से ही कर सकते हैं । इस अवसर पर सीनियर अंडर ऑफिसर रिया जोशी, अंडर ऑफिसर मेघा क्वार्बी, सार्जेंट खुशबू टंगनिया, सार्जेंट लता जलाल व अन्य कैडेट्स उपस्थित रहे।