Fri. Aug 14th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा पुलिस के थाना चौखुटिया टीम ने पेश की मानवता की मिशाल


आज दिनांक 15/07/24 की प्रातःएक व्यक्ति मासी क्षेत्र के भूमिया मन्दिर के पास सड़क पर मोटर साईकिल सहित घायल/बेहोशी की हालत में मिला।

निजी कार से उपचार हेतु लें गए सीएचसी

जिसे चौकी प्रभारी मासी बृजमोहन भट्ट द्वारा अपनी निजी कार से उपचार हेतु सीएचसी चौखुटिया में दाख़िल किया गया। जहां दौराने उपचार घायल की पहचान रोहित ग्राम थापला चौकी मासी चौखुटिया के रूप मे हुई। घायल के परिजनों को सूचित किया गया, परिजन अस्पताल पहुंच गए थे।

बाद में हायर सेंटर रेफर

घायल की स्थिति को देखते हुए चिकित्सक द्वारा हायर सेंटर रेफर किया गया।

You missed