Fri. Aug 14th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

    
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल  डॉ० मंजूनाथ टी०सी०  द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारी को जुआ व सट्टे के अवैध कारोबार पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में मनोज कत्याल एसपी हल्द्वानी तथा श्री नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा  अमरचंद शर्मा प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी के नेतृत्व में थाना हल्द्वानी पुलिस द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर में वर्कशॉप लाइन में एक व्यक्ति अरुण सागर पुत्र स्व० वीर सिंह, निवासी वार्ड नं०1 गांधी नगर, थाना बनभुलपुरा नैनीताल को मोबाइल में सट्टे की खाई बाड़ी करते हुए गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली हल्द्वानी में जुआ अधिनियम में अभियोग पंजिकृत किया गया है ।


गिरफ्तारी टीम –

1. उ0नि0 मनोज कुमार प्रभारी चौकी टीपी नगर
2. हेड कानि दिगम्बर सनवाल
3. कानि अनिल टम्टा
4. कानि युगल मिश्रा

You missed