Sun. Apr 19th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

                                                                                 
अल्मोड़ा पुलिस के थाना देघाट ने चलाया वैरिफिकेशन ड्राईव,01 ठेकेदार पर उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही हुआ 5000 का चाला


आज दिनांक 27.10.2024 को थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में देघाट पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में किराएदार व  मजदूरों का सत्यापन अभियान चलाया गया, जिसमें करीब 40 किराएदार व मजदूरों के सत्यापन किये गये और  ग्राम तुराचौरा, आमखेत में सत्यापन कर 01 ठेकेदार द्वारा अपने मजदूरों का सत्यापन न किये जाने पर उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत 5,000₹ का  चालान किया गया तथा लोगों को हिदायत दी गई कि अपने किराएदार व मजदूरों का सत्यापन अति शीघ्र करा लें अन्यथा विधिक कार्यवाही की जाएगी।