Mon. Apr 20th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा: 24 अक्टूबर को अल्मोड़ा हल्द्वानी रोड पर क्वारब के पास हुई रोड की दुर्दशा को लेकर अल्मोड़ा बारामंडल  के विधायक मनोज तिवारी और कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर 12 बजे से क्वारब में धरना देंगे।


उक्त धरने की  जानकारी देते हुए अल्मोड़ा कांग्रेस के  जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र  सिंह भोज ने बताया की क्वारब के समीप सड़क की यह बदहाल हालत विभाग की लापरवाही के चलते हुई है अब यह सड़क खतरनाक हो गई है और लोगो की जान माल का खतरा लगातार बना हुआ है लेकिन जिम्मेदार लोग अभी भी लापरवाह बने हुए हैं।