Sat. Nov 28th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा भीमताल में चल रहे हरेला मेला को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए थे।
उक्त मेले को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जगदीप सिंह नेगी थानाध्यक्ष के नेतृत्व में भीमताल पुलिस टीम द्वारा हरेला मेला में सतर्क दृष्टि रखी गयी।
दिनांक 18 /7/ 2024 को 06 वर्षीय बालिका जो कि अपनी माता से बिछड़ गई थी, पुलिस टीम द्वारा बालिका को ढूंढ कर सकुशल उसकी माता के सुपुर्द किया गया।
माता द्वारा अपनी खोई ममता को पाकर भीमताल पुलिस का तहे दिल से आभार व्यक्त किया गया।