Wed. Apr 15th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

पूछताछ पर बाइक भी निकली चोरी की
               
       
  दिनांक 09/11/2024 को वादी मुकदमा  कुलदीप सिह भुल्लर पुत्र स्व0 हरी सिह भुल्लर निवासी सीतापुर पो0 किशनपुर थाना चोरगलिया द्वारा थाना चोरगलिया को एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि  दिनांक 09/11/2024 को समय करीब 01.45 बजे दिन में गेट के अन्दर वादी आंगन में रखा हुआ HP गैस का सिलैण्डर अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले जाने व सिलैण्डर के नीचे से सफेद पेन्ट से वादी का नाम कुलदीप लिखा होने के सम्बन्ध मे थाना चोरगलिया में मु0 FIR N0. 84/2024 धारा 305(A) BNS पंजीकृत किया गया था।


थानाध्यक्ष चोरगलिया राजेश जोशी द्वारा चोरी हुए सामान की बरामदगी हेतु उ0नि0 बलवीर सिह  के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया आज दिनांक 10/11/2024 को  पतारसी सुरागरसी के उपरांत अभियोग से सम्बन्धित चोरी हुए सिलेन्डर की बरामदगी के साथ अभियुक्त को दिनांक 09/11/2024 को थाना कोतवाली हल्द्वानी में दर्ज  चोरी हुई मो0सा0 UK04R-6613  भी बरामद की गयी  तथा अभियोग में धारा 317(2) BNS की बढोत्तरी की गयी ।

अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि उसने सिंधी चौराहे के पास से बाइक चोरी की तथा चोरगलिया क्षेत्र से भी सिलेंडर चोरी करने के बाद जंगल में कहीं छुपा दिया था और आज सितारगंज की ओर ले जाने के फिराक में था ,उससे पहले ही चोरगलिया पुलिस  गिरफ्त में आ गया।

थानाध्यक्ष चोरगलिया द्वारा कोतवाली में बाइक के संबंध में जानकारी प्राप्त करने पर पता लगा कि उक्त बाइक के संबंध में भी चोरी का अभियोग पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त :

(1)  अनुज गंगवार पुत्र सुरेन्द्र पाल गंगवार निवासी आसाम चौराहे के पास नोगवा मौहल्ला थाना नोगवा जिला पीलीभीत उ0प्र0 उम्र –25 वर्ष   

बरामदगी का विवरण

(1) एक अदद सिलेन्डर
(2) मो0सा0 UK04R-6613  जो कि पूर्व में हल्द्वानी कोतवाली में दर्ज चोरी हुई मोटरसाइकिल
                                                                                             गिरफ्तारी टीम:-

उ0नि0 बलवीर सिह
कानि0 जितेन्द्र सिह
कानि0 भारत भूषण                                                                                      कानि0 जसकरन सिह