Wed. Apr 15th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा-विगत माह में धार की तूनी स्थित एक दुकान में रात्रि के समय में आग लगने के कारण दुकान स्वामी के रोजगार का एकमात्र जरिया दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो गई थी। दुकान स्वामी की आर्थिक स्थिति इतनी बेहतर नहीं थी कि उनके द्वारा स्वयं पुनः अपने रोजगार के एकमात्र जरिए अपनी दुकान का पुनः निर्माण कराया जा सके।ऐसे में अग्निकांड पीढ़ित के रोजगार को बचाने की जिम्मेदारी व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुशील शाह,नगर अध्यक्ष अजय वर्मा,लक्ष्मेश्वर वार्ड के निवर्तमान सभाषद एवं भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष अमित शाह मोनू सहित सामाजिक कार्यकर्ता भैरव गोस्वामी एवं मनोज सनवाल ने ली।उनके एवं उनके साथियों के संयुक्त प्रयासों से आज अग्निकांड पीड़ित की दुकान पुनः अपने स्थान पर खड़ी हो सकी एवं पीड़ित के रोजगार के जरिए को पुनः प्रारंभ करने का काम व्यापार मंडल एवं स्थानीय सभासद ने किया।यहां पर गौर करने वाली बात यह है की अधिकांश मामलों में देखा गया है कि इस तरह के पीड़ितों की मदद के लिए  जनप्रतिनिधि केवल सरकार पर निर्भर रहते हैं और सरकारी सहायता पीड़ितों को दिलवाते हैं।लेकिन अल्मोड़ा की धार की दुनिया में आज जनप्रतिनिधियों ने एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया और सही मायने में जिला व्यापार मंडल कार्यकारिणी के वास्तविक रूप को चरितार्थ किया।आज पुनः दुकान का शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर सभी ने व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुशील साह सहित पूरी कार्यकारिणी एवं वर्तमान सभासद एवं भाजपा नगर अध्यक्ष अमित शाह मोनू की सराहना की।आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह पींचा ने उक्त दुकान का शुभारंभ किया।इस अवसर पर व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुशील साह,रेड क्रॉस अध्यक्ष मनोज सनवाल,निवर्तमान सभासद अमित साह मोनू,व्यापार मंडल प्रदेश संगठन महामंत्री मनीष जोशी,जिला महामंत्री भैरव गोस्वामी,जिला मंत्री अतुल पांडे,जिला प्रचार मंत्री नरेंद्र कुमार विक्की,नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय वर्मा,उपाध्यक्ष मुकुल जोशी,कोषाध्यक्ष कुणाल नयाल,उपसचिव आशीष कुमार, टैक्सी यूनियन महासचिव नीरज पवार हर्षवर्धन तिवारी,गोलू भट्ट,राजेंद्र सिंह बिष्ट,विवेक साह,बंटी कोरंगा,गिरीश लाल,व्योम धानिक,रक्षित कार्की,दीवान सिंह बिष्ट,रजनी पन्त आदि लोग मौजूद रहे।