Thu. Aug 27th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

हल्द्वानी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर काठगोदाम पुलिस ने अपराध नियंत्रण और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की। पुलिस ने शराब के नशे में वाहन चलाने वाले चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया, जबकि ऑपरेशन प्रहार के तहत एक वारंटी को गिरफ्तार किया।

शराब के नशे में वाहन चलाते पकड़ा

18 अगस्त 2026 को काठगोदाम पुलिस टीम ने कल्सिया पुल के पास चेकिंग के दौरान वाहन संख्या UP25EQ3223 के चालक को शराब के नशे में वाहन चलाते पकड़ा। चालक की पहचान दिनेश कुमार पुत्र लक्ष्मण प्रसाद, निवासी सुदियाबा, हाफिजगंज, बरेली, उत्तर प्रदेश, उम्र 35 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस ने उसके खिलाफ मु0क्र0सं0 2949/26, धारा 185 एमवी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया।

ऑपरेशन प्रहार में वारंटी गिरफ्तार

वहीं, वांछित एवं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत काठगोदाम पुलिस ने दबिश देकर रियासत हुसैन पुत्र कियाफत हुसैन, निवासी कल्सिया पुल, काठगोदाम, नैनीताल, उम्र 32 वर्ष को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार वारंटी NBW फौ0वा0 सं0 120/22, धारा 379/511 भादवि से संबंधित था।

कार्रवाई पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दिलीप कुमार, कांस्टेबल करतार सिंह, मनीष कुमार, योगेश कुमार एवं कारज सिंह शामिल रहे।