Sun. Jul 12th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

हल्द्वानी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली हल्द्वानी पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी की गई स्कूटी बरामद करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, मु0अ0सं0 221/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत दर्ज मामले में चौकी मंगलपड़ाव क्षेत्र से 8 जुलाई 2026 को चोरी हुई स्कूटी संख्या UK04AC0373 की तलाश की जा रही थी। पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, अपर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता के नेतृत्व में गठित टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान घास मंडी, मंगलपड़ाव से आरोपी सौरभ आर्या को चोरी की स्कूटी सहित गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सौरभ आर्या पुत्र योगेश आर्या, निवासी बागजाला, गोलापार, थाना काठगोदाम, जनपद नैनीताल के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय में पेश करने की तैयारी की है।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक दीपक सिंह कार्की (चौकी मंगलपड़ाव), कांस्टेबल संतोष बिष्ट एवं कांस्टेबल भूपाल सिंह शामिल रहे। पुलिस ने कहा कि ऑपरेशन प्रहार के तहत अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।