Thu. Oct 29th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा जनपद में मतदेय स्थलों के संशोधन एवं परिवर्धन संबंधी प्रस्तावों को लेकर गुरुवार को ईवीएम वेयरहाउस में बैठक आयोजित की गई। अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।
बैठक में मतदेय स्थलों से संबंधित प्राप्त प्रस्तावों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को प्रस्तावित संशोधनों, नए परिवर्तनों एवं परिवर्धन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की जानकारी दी। उन्होंने प्रस्तावों के संबंध में विस्तार से अवगत कराते हुए सभी प्रतिनिधियों को प्रस्तावित बदलावों की स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराई।
बैठक में प्रस्तुत प्रस्तावों और उनसे संबंधित जानकारी पर उपस्थित मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने अपनी सहमति व्यक्त की। बैठक का मुख्य उद्देश्य मतदेय स्थलों में संशोधन एवं परिवर्धन की प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखना तथा सभी राजनीतिक दलों के साथ समन्वय स्थापित करना रहा।
प्रशासन की ओर से राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को प्रस्तावित बदलावों से अवगत कराते हुए प्रक्रिया में उनकी सहभागिता सुनिश्चित की गई।