Thu. Jul 9th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोडा उत्तराखण्ड

चंपावत उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश और भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा जारी भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनज़र चंपावत जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए 10 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी, सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक अवकाश घोषित कर दिया है। इसके साथ ही जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे।
आईएमडी, देहरादून के पूर्वानुमान के अनुसार 10 जुलाई को चंपावत समेत प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग ने गर्जन-चमक, आकाशीय बिजली गिरने तथा अत्यधिक तीव्र वर्षा की भी आशंका जताई है।
संभावित भूस्खलन, जलभराव, सड़कें बाधित होने और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत यह निर्णय लिया है। प्रशासन ने अभिभावकों और आम नागरिकों से अपील की है कि मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करें, अनावश्यक यात्रा से बचें और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें।