जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
बागेश्वर, उत्तराखंड: जिले में लगातार खराब मौसम और भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे ने 21 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बागेश्वर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने और अत्यधिक तीव्र बारिश की संभावना जताई है।
छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिला प्रशासन ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन, सड़क बाधित होने और नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने का खतरा भी बना हुआ है, जिसे देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
