Wed. Aug 19th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़  अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

नैनीताल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर थाना चोरगलिया पुलिस ने लंबित माल मुकदमाती के शीघ्र निस्तारण की कार्रवाई की। न्यायालय हल्द्वानी/नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में विभिन्न अभियोगों से संबंधित कुल 88 माल मुकदमाती का नियमानुसार निस्तारण किया गया।
कार्रवाई के दौरान क्षेत्राधिकारी लालकुआं श्री विमल प्रसाद, अभियोजन अधिकारी हल्द्वानी श्री भानूप्रसाद कोठारी, आबकारी निरीक्षक हल्द्वानी श्री धीरेन्द्र सिंह बिष्ट तथा थानाध्यक्ष चोरगलिया श्री तारा सिंह राणा की मौजूदगी में 45 माल मुकदमाती को नष्ट किया गया। इनमें आईपीसी के 05, पोक्सो अधिनियम के 04 तथा आबकारी अधिनियम के 36 माल शामिल रहे।
इसके अतिरिक्त आबकारी अधिनियम से संबंधित 43 मालों का न्यायालय के आदेशानुसार फोटोशेषन किया गया। नियमानुसार नमूना माल एवं पेनड्राइव सुरक्षित रखने के बाद शेष माल को नष्ट कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई न्यायालय के आदेशों के अनुपालन के साथ-साथ लंबित माल मुकदमाती के त्वरित निस्तारण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।