Mon. Apr 20th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

सार्वजनिक स्थानों में नशा करना, बिना कारण रात्रि में सड़को में घूम रहे तथा मोटरसाइकिल से हो हल्ला करने वाले 58 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार


गत दिनों एसएसपी नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा महिला सुरक्षा को लेकर फेसबुक LIVE किया गया था, LIVE के दौरान लोगों द्वारा महिला सुरक्षा को लेकर विभिन्न सुझाव दिए गए थे, साथ ही *कुछ महिलाओं द्वारा शिकायत भी की गई कि शाम और रात्रि के समय युवक शराब पीकर सड़को पर घूमते है जिससे वे असुरक्षित महसूस करते है।


  

उक्त शिकायत को गंभीरता से लेते हुए SSP नैनीताल द्वारा पुलिस टीम गठित कर देर सायं चैकिंग अभियान/छापेमारी कर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर, अकारण सड़कों पर घूमने वाले व बिना कारण बाइक से हुड़दंग करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

  उक्त निर्देश के क्रम में दिनांक 16.10.2024 को  ए0पी0 वाजपेई सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी,  प्रकाश चंद्र पुलिस अधीक्षक नगर,  नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में  राजेश यादव प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों नीरज भाकुनी थानाध्यक्ष बनभूलपुरा, विजय मेहता थानाध्यक्ष मुखानी, PAC, अन्य 45-50 पुलिस अधि/कर्मचारियों द्वारा समय रात्रि 20.00 बजे से 23.00 बजे तक कोतवाली हल्द्वानी व मुखानी क्षेत्रांतर्गत ताबड़तोड़ चैकिंग /छापेमारी करते हुए चिन्हित स्थान कार्यशाला रोड, कुसुमखेड़ा चौराहा, ब्लॉक चौराहे के सामने व हल्द्वानी क्षेत्रांतर्गत वर्कशॉप लाईन, डिग्री कॉलेज के पीछे दो नहरिया रोड़, चम्बल पुल के पास से सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर, अकारण सड़कों पर घूमने वाले, दोपहिया वाहन से हो हल्ला और हुड़दंग करने वाले 58 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।
     उक्त गिरफ्तार व्यक्तियों का खालसा इण्टर कॉलेज में चिकित्सकों की टीम द्वारा मेडिकल परीक्षण कराने के उपरांत 81 पुलिस एक्ट के तहत चालान की कार्यवाही की गई, तथा भविष्य में ऐसा कृत्य न करने की हिदायत देकर काउंसलिंग के उपरांत परिजनों के सुपुर्द किया गया।
परिजनों तथा आमजन द्वारा पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही की प्रशंसा की गई।