Sun. Jun 28th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

          
   एसएसपी अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा, द्वारा जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षकों/ थानाध्यक्षों, एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद के स्कूलों, काँलेजों, नगर, कस्बों, ग्रामीण क्षेत्रों में नशा मुक्त अभियान के तहत वृहद जनजागरुकता अभियान चलाने के निर्देश दिये गये हैं।
          
आज दिनांक 01.05.2025 को अपर पुलिस अधीक्षक  हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा  गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक  योगश चन्द्र उपाध्याय कोतवाली अल्मोड़ा द्वारा NCC के छात्र-छात्राओं को साइबर ठगी, महिला व बाल अपराधों, नवीन कानूनों, यातायात नियमों व डायल 112, साइबर हेल्प 1930 व चाइल्ड हेल्प 1098,सीएम हेल्प 1905 के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया।