Mon. Jul 27th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा, 27 जुलाई 2026 भैंसियाछाना विकासखंड के अंतर्गत राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, धनियाल (दशौं) में सोमवार को बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ उपलब्ध कराया।
शिविर में कुल 653 लोगों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित 161 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त हुए, जिनका मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। वहीं आधार पंजीकरण एवं संशोधन शिविर के माध्यम से 22 लोगों के आधार कार्डों का पंजीकरण एवं संशोधन भी किया गया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा, दर्जा राज्य मंत्री गोविंद सिंह पिलखवाल, मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा तथा ब्लॉक प्रमुख नीमा आर्या ने प्रतिभाग किया। जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों तक सरकारी सेवाएं और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उनके घर के निकट ही पहुंचाना है। उन्होंने ग्रामीणों से योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से लोगों को कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत मिल रही है।
शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपनी-अपनी योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया। इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।


You missed