जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
अल्मोड़ा विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में 16 जुलाई से 15 अगस्त 2026 तक आयोजित होने वाले श्रावणी मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। मेले के सफल और व्यवस्थित आयोजन को लेकर जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रहने की संभावना है। इसे देखते हुए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से तैयारियां पूरी करें। उन्होंने परिवहन, पार्किंग, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत, शौचालय, सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं सहित सभी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत बनाने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मेले में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। यातायात व्यवस्था सुचारु रखने, पार्किंग का प्रभावी प्रबंधन करने तथा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए गए। जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि जागेश्वर धाम केवल आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि क्षेत्र की पर्यटन गतिविधियों और स्थानीय लोगों की आजीविका का भी महत्वपूर्ण आधार है। ऐसे में श्रावणी मेले का सफल आयोजन जनपद की प्रतिष्ठा से जुड़ा है और सभी विभागों को अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करना होगा।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, उप जिलाधिकारी जैंती/भनोली सौम्या गर्ब्याल, तहसीलदार एवं प्रबंधक जागेश्वर मंदिर समिति ज्योति धपवाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और जागेश्वर क्षेत्र के हितधारक प्रतिनिधि मौजूद
