जनतानामा न्यूज़ दिनेश भट्ट उत्तराखण्ड़
राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार एवं वैभव लक्ष्मी लोक समवृद्धि संस्था, नैनीताल के तत्वाधान से महिलाओं की व्यवसायिक सुरक्षा और सतत् आजीविका के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी को लोकप्रिय बनाना इस विषय में विज्ञान मीडिया व लोक मीडिया आधारित अभियान की शुरूआत कर्णप्रयाग़ विकासखण्ड के ग्राम सभा कोटी से की गई। अभियान का शुभारम्भ वन पंचायत सरपंच गोविन्द सिंह रावत एवं पूर्व प्रधान मान सिंह रावत जी ने किया। विषेशज्ञों ने बतलाया कि लोक मीडिया का अर्थ है लोगो का मीडिया जिसमें ग्रामीण लोगों को उपलब्ध संचार के विभिन्न साधना। इसे प्राय पारंपरिक मीडिया, स्वदेशी संचार प्रणाली, वैकल्पिक मीडिया, समूह मीडिया, सस्ता मीडिया भी कहा जाता है। आप लोक मीडिया एवं विज्ञान मीडिया के माध्यम से उसे निखार कर आजीविका संवर्द्धन के रूप में अपना सकती है। कार्यक्रम में पहुॅची महिलाओं ने लोक गीत गाये एवं चांचरी, पाण्डव नृत्य, झूमौलो कर अपने क्षेत्र की पारम्परिक मीडिया को समस्त क्षेत्र वासियों के साम्मुख प्रस्तुत कर उन्हें सहेजने के लिए कहा। जिससे आने वाली पीढ़ियों को भी यह सब विरासत में मिल सके जिससे लोक मीडिया विलुप्ती की कगार पर न जाये। अभियान में परियोजना समन्वयक हेमा हयांकी, संदर्भ व्यक्ति भरत सिंह रावत, विरेन्द्र सिंह नेगी, सुरेन्द्र कुमार एवं सचिन सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता जयवीर सिंह, अशोक रावत एवं लक्ष्मी प्रसाद आदि ने अपने विचार रखे। अभियान में उपस्थित प्रतिभागी लक्ष्मी, सरस्वती स्वंय सहायता समूहों के समस्त सदस्य व ग्रामीण उपस्थित थे।
