Tue. Aug 25th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

हल्द्वानी नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखानी पुलिस ने अवैध देशी शराब की तस्करी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 65 टेट्रा पैक देशी मसालेदार शराब माल्टा बरामद की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 23 अगस्त 2026 को मुखानी क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया।
चेकिंग के दौरान एस मोड जाने वाले रास्ते पर पुलिस ने दिपेश आर्या (23 वर्ष), पुत्र पूरन चंद, निवासी तल्ली बमोरी रोड, मुखानी, हल्द्वानी को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से 65 टेट्रा पैक देशी मसालेदार शराब माल्टा बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर थाना मुखानी में FIR संख्या 135/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस टीम में अपर उप निरीक्षक बसंत बल्लभ पंत और कांस्टेबल सुनील आगरी शामिल रहे।