Wed. Apr 15th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

   एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा  के द्वारा जनपद नैनीताल में दीपावली पर्व के दृष्टिगत संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु की तथा बाहरी व्यक्तियों  की चेकिंग हेतु सभी सर्किल/थाना/चौकी प्रभारियों को कुशल रणनीति के तहत सघन चैकिंग अभियान चलाए जाने हेतु व निर्देशित किया गया है ।


     प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी तथा  नितिन लोहनी सीओ हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में  विमल कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम के नेतृत्व में  मनोज कुमार चौकी प्रभारी खेड़ा थाना काठगोदाम मय पुलिस टीम द्वारा दिनांक 29.10.2024 को पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान देवला तल्ला तिराहा दुकान के बाहर गोलापार काठगोदाम से 05 अभियुक्त गणों को सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया।  उक्त अभियुक्त गणों के कब्जे से 15500/-रुपए तथा 52 ताश के पत्तों बरामद हुए।

     उक्त के विरुद्ध थाना काठगोदाम में मुकदमा अपराध संख्या – 113/2024 धारा 13 जुआ अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। 

पुलिस टीम-

1.si मनोज कुमार
2.si अरुण सिंह राणा
3. कानि0 प्रमोद कुमार
4. कानि0 योगेश कुमार