Fri. Jul 3rd, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में एक बार से कलसिया नाले ने अपना प्रकोप दिखाया है, कलसिया नाले से ऊपर पहाड़ो की तरफ शाम के समय हुई भारी बारिश का सारा पानी एक साथ कलसिया नाले में आ गया। जिसके चलते कलसिया से नाले के आस-पास रहने वाले लोगों के घरों में पानी घुस गया है और आस-पास अफरा तफरी मच गई है।


सूचना मिलने पर काठगोदाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जहां लोगों को घरों से दूर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। आज शाम के समय पहाड़ के ऊपरी हिस्से की तरफ काफी बारिश हुई, ऐसे में सारा पानी कलसिया नाले में आ गया है, तत्काल प्रभाव से सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी तुरन्त सचिन कुमार और उनकी पूरी टीम मौके पर पहुंच गई है।