Sun. Jun 28th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

  
एसएसपी अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा  द्वारा सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिये गये है कि अतिक्रमण कर जनमानस के आवागमन में समस्या उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करे।


आज दिनांक 12/01/2025 को अपर पुलिस अधीक्षक  हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष भतरौजखान  सुशील कुमार के नेतृत्व में भतरौजखान पुलिस टीम द्वारा कस्बा क्षेत्र में अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान रोड किनारे अतिक्रमण करने वाले 15  दुकानदारों को अतिक्रमण अतिशीघ्र हटाने के लिये नोटिस दिये गये है और सख्त हिदायत दी कि यदि नही हटाये गये तो वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।