Tue. Jul 14th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

नैनीताल भारी बारिश के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-87 (नया 109) पर स्थित रामगढ़ पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद प्रशासन ने एहतियातन 20 जुलाई 2026 तक भारी एवं मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर 24 घंटे के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) नैनीताल के आदेश के अनुसार पुल की विंग वॉल क्षतिग्रस्त होने से इसकी चौड़ाई घटकर करीब 3.50 मीटर रह गई है, जिससे भारी वाहनों की आवाजाही जोखिमपूर्ण हो गई है।
11 जुलाई को हुई अत्यधिक वर्षा के दौरान पुल के बाएं एबटमेंट की डाउनस्ट्रीम विंग वॉल लगभग 12 मीटर तक क्षतिग्रस्त हो गई। मरम्मत कार्य पूरा होने तक पुल पर भारी और मालवाहक वाहनों का संचालन बंद रहेगा।
प्रशासन ने भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए हैं। अल्मोड़ा, रानीखेत, हल्द्वानी, नैनीताल और ज्योलीकोट की ओर आने-जाने वाले भारी वाहन क्वारब–नथुवाखान–रामगढ़–भवाली सहित निर्धारित डायवर्जन मार्गों से संचालित किए जाएंगे।
हालांकि गैस, पेट्रोलियम, सेना, यात्री वाहनों तथा अन्य आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है।
यातायात पुलिस नैनीताल ने सभी वाहन स्वामियों और चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित डायवर्जन योजना का पालन करें तथा पुलिस के यातायात निर्देशों का सहयोग करते हुए सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।