जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
अल्मोड़ा, 26 अक्तूबर 2024 जिला अभिहित अधिकारी पीसी जोशी ने बताया कि जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा आज लोधिया पुलिस चौकी पर बाहर से आने वाले वाहनों में मावा मिठाइयों की जांच की गई तथा वाहन से मावा के सैंपल लेकर क्वालिटी जांच हेतु लैब में भेजे गए। डेरी एवं मिठाई की शाप तथा खाद्य सामग्री प्रतिष्ठानों में भी स्वच्छता संबंधी मनको का निरीक्षण किया गया । खाद्य विक्रताओ को खाद्य सुरक्षा एव स्वच्छता मानक का अनुपालन करने हेतु निर्देशित किया तथा खाद्य विक्रेताओं को बाहर से क्रय की गई सामग्री का क्रय बिल रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के तहत प्रारूप E निर्धारित है जिसे निर्माता द्वारा प्रोडक्ट की विधिक गारंटी के रूप रखना मान्य है।
दीपावली पर्व के दौरान पुलिस एव प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर सैंपलिंग कार्रवाई जारी रखी जाएगी।
