Sun. Apr 19th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

माननीय मनीष सिसोदिया जी आज प्रातः देहरादून के एक निजी होटल से कार्यक्रम स्थल हरिद्वार के लिए भव्य काफिले के साथ निकले।
मनीष सिसोदिया का भव्य स्वागत रिस्पना पल और डोईवाला टोल प्लाजा में किया गया।



डोईवाला चेक पोस्ट पहुंचते ही सिसोदिया जी का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया गया।

माननीय मनीष सिसोदिया जी 12:30 मिनट पर हरिद्वार कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।
मुख्य अतिथि सिसोदिया को हरिद्वार जिलाकार्यकारिणी द्वारा माला पहनाकर,पुष्प गुच्छ देकर तथा प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया।
जिलाध्यक्ष संजय सैनी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया ।
प्रदेश अध्यक्ष एस. एस. कलेर ने मुख्य अतिथि और सहप्रभारी रोहित महरोलिया का धन्यवाद दिया तथा उपस्थित पदाधिकारियों से बुथस्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
रोहित महरोलिया ने अपने सम्बोधन में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में अपने ओजोश्वी भाषणों से जोश भरा और मुख्य अतिथि सिसोदिया को आश्वास्त किया कि उत्तराखण्ड से आगामी चुनाव परिणाम चौकाने वाले आएंगे।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मनीष सिसोदिया ने केन्द्र की भाजपा सरकार और केंद्रीय जाँच एजेंसियों के द्वारा जबरन जेल में डाले जाने पर कहा कि जब भी कोई साधारण आदमी आम जनता के लिए कुछ नया करने का संकल्प लेता हैं तो उसे निश्चित ही इस प्रकार की यातनाएं, पीड़ा, दर्द तो सहन करना ही पड़ेगा।
उत्तराखण्ड आम आदमी पार्टी संगठन के गढ़वाल परिभाग को सम्बोधित करते हुए सिसोदिया ने प्रदेश नेतृत्व की तारीफ करते हुए आगामी निकाय चुनाव एवम 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कमर कसकर मैदान में उतरने का आह्वान किया