Thu. Jun 25th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

धनौला क्षेत्र पंचायत सीट से साक्षी थापा विजयी हुई हैं, जबकि धनौला ग्राम पंचायत सीट से सोनिया थापा प्रधान चुनी गई हैं। साक्षी थापा देवरानी हैं और सोनिया जेठानी है। दोनों पहली बार मैदान में उतरीं और विजयी हुईं। दोनों ने बताया कि परिवार ने उन्हें चुनाव लड़ने के लिए प्रेरित किया। साक्षी 23, जबकि सोनिया 30 वोटों से जीती हैं। चुनाव जीतने के बाद दोनों ने एक दूसरे को गले लगाकर बधाई दी।


दो भाई चुनाव जीते

ऐसे ही बड़ासी ग्रांट से अरविंद कुमार क्षेत्र पंचायत सदस्य चुने गए हैं। उनके भाई राहुल बड़ासी ग्राम पंचायत सीट पर प्रधान चुने गए हैं। दोनों भाई अपना कारोबार करते हैं। अरविंद ने बताया कि ग्रामीणों के कहने पर उन्होंने पहली बार चुनाव लड़ा। उनको लोगों ने अपना समर्थन भी दिया है।