Wed. Aug 12th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अधीक्षक जनपद नैनीताल वरिष्ठ पुलिस द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के अंतर्गत युवाओं को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सभी थाना प्रभारी को कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।


इसी क्रम में डी0सी0फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के नेतृत्व पुलिस टीम द्वारा लालकुआं वीआईपी गेट , रेलवे ओवरब्रीज ,झाड़ी मंदिर के पास जंगल से अभिषेक सक्सेना पुत्र रामकिशोर सक्सेना निवासी वीआईपी बंगाली कालोनी घोड़ानाला लालकुआं को 61 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजिकृत किया गया।

गिरफ्तारी टीम

1- उ0नि0 दीपक बिष्ट
2-हे0कानि0 त्रिलोक रौतेला
3-कानि.आनंद पूरी
4-कानि. जितेंद्र बिष्ट

You missed