Wed. Jul 1st, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

   
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल  प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा सभी अधिकारी कर्मचारियों को अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही न बरतने हेतु लगातार निर्देश दिए गए हैं।
         
इसी क्रम में थाना भीमताल में पंजीकृत एक अभियोग में विवेचक रविन्द्र सिंह राणा द्वारा विवेचना में  लापरवाही बरतने पर आज दिनाँक- 06/02/2025 को एसएसपी नैनीताल द्वारा कड़ा रुख अपनाते हुए उ0नि0 रविन्द्र सिंह राणा थाना भीमताल को निलंबित कर दिया है।
 
    
SSP NAINITAL ने इस कार्यवाही को कड़ा संदेश बताते हुए सभी पुलिस अधि0/कर्म0 को चेतावनी दी है कि अभियोगों की विवेचना में एवं अपने कर्तव्य के प्रति भविष्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 
     
कहा कि अपनी जिम्मेदारी को सर्वोच्च प्राथमिकता देने व पूरी तत्परता से कार्य करना सुनिश्चित करें।
    
अन्यथा लापरवाही बरतने पर कार्यवाही हेतु तैयार रहें।