जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
अल्मोड़ा – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश के अनुपालन में इंटरसैप्टर प्रभारी सुमित पाण्डे द्वारा मय हमराही हेड कानि0 सुनील कुमार, कानि0 ललित बिष्ट के अल्मोड़ा नगर क्षेत्र लोधिया, लोअर माल रोड में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

जिस दौरान बिना सीट बेल्ट, क्षमता के अधिक सवारी, वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का प्रयोग, नो पार्किंग पर वाहन खड़ी करने व रैश ड्राइविंग कर रहे एक स्कूटी चालक के विरुद्ध मोटरवाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए स्कूटी को सीज किया गया।
इसके अतिरिक्त यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे कुल 28 लोगों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गई जिसमें 08 लोगों के कोर्ट चालान किये गये और ₹15,500 जुर्माना लगाया गया।